Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

रांची में ठंड का कहर, सड़कों पर सन्नाटा पसरा, ब्रेन स्ट्रोक से 13 मौतें! क्या आप हैं सुरक्षित?

30
Tour And Travels

झारखंड
झारखंड की राजधानी रांची में इस समय ठंड का काफी असर है। ठंड इतनी तेज है कि लोग घर से बाहर निकलने में भी डर रहे हैं। सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है, और दिन में भी ऐसा लगता है जैसे कर्फ्यू लगा हो। ठंड के कारण पिछले तीन दिनों में रांची में 13 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें से 9 मौतें रिम्स अस्पताल में और बाकी निजी अस्पतालों में हुई हैं। इन मौतों का मुख्य कारण ब्रेन स्ट्रोक बताया जा रहा है।

रांची के रिम्स अस्पताल के जनरल फिजिशियन डॉक्टर जेके मित्र ने बताया कि ठंड में ब्रेन स्ट्रोक की समस्या बढ़ जाती है, क्योंकि ठंड के कारण ब्रेन की नसें सिकुड़ जाती हैं, जिससे यह खतरनाक स्थिति उत्पन्न होती है। इस मौसम में खासकर बच्चों, बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों को विशेष ध्यान रखना चाहिए, क्योंकि इनकी नसें ज्यादा संवेदनशील होती हैं।

डॉक्टर ने ठंड से बचने के लिए कुछ जरूरी सुझाव दिए हैं

    सुबह 6:30 बजे के बाद ही नहाएं और ठंडे पानी से न नहाएं, हल्का गर्म पानी ही इस्तेमाल करें।
    सर्दी में कड़ी धूप में कुछ समय बैठना फायदेमंद होता है। इसके साथ ही गर्म चीजें जैसे हल्दी का लड्डू आदि भी डाइट में शामिल करें।
    सुबह जल्दी मॉर्निंग वॉक पर न जाएं, थोड़ा धूप निकलने के बाद ही बाहर जाएं। नहाने के बाद तुरंत ठंडे पानी से संपर्क न करें।
    छोटे बच्चों की मालिश करें और उनका डायपर समय-समय पर बदलते रहें।

घर में अंगीठी या रूम हीटर का इस्तेमाल कम से कम करें, क्योंकि इनसे शरीर बहुत गर्म हो जाता है और फिर बाहर ठंडी हवा से ब्रेन स्ट्रोक हो सकता है। इसके बजाय गर्म कपड़े पहनने की सलाह दी जाती है।इस ठंड में खुद का और खासतौर पर बच्चों और बुजुर्गों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है, ताकि किसी भी स्वास्थ्य समस्या से बचा जा सके।