Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

शीतलहर का प्रकोप जारी, घनी धुंध ने कम की वाहनों की रफ्तार, जनजीवन प्रभावित

44
Tour And Travels

अबोहर
प्रशासन द्वारा सर्दी को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं अब घना कोहरा पड़ने के साथ ही तापमान और अधिक नीचे गिर गया है। कोहरे के साथ चल रही शीतलहर से जहां आम जनजीवन प्रभावित हो गया है। धुंध की वजह से वाहन चालकों को प्रात 10 बजे तक भी अपनी वाहनों की हैडलाइट के सहारे हाईवे पर आना जाना पड़ रहा है और वाहनों की रफ्तार भी कम हो गई है। नगर में आज प्रात का तापमान 12 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया है।
 
शीतलहर का प्रकोप जारी है और 5 किमी. की रफ्तार से हवा चल रही है। इसके अलावा कोहरे का प्रकोप बढता जा रहा है। आज प्रात घनी धुंध छाई रहने के कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा और दिन के समय ही वाहन चालकों को हेडलाइट का सहारा लेना पडा। बस और रेल यातायात पर भी ठंड का असर पड़ा है। बहुत कम यात्री ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले कुछ दिन और सर्दी का प्रकोप जारी रहेगा। अगले गुरुवार तक पारा 10 से 14 डिग्री के आसपास रहने का पूर्वानुमान है। लोगों को ठंड से बचाव के लिए अंगीठी का सहारा लेना पड़ रहा है। ठंड के कारण बाजार भी देर से खुल रहे हैं।