Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

एशियन गेम्स में पदक जीतने वाले ऐश्वर्य और आशी का सीएम शिवराज ने किया सम्मान

229
Tour And Travels

भोपाल, 6अक्टूबर। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चीन के हांगझू में चल रहे एशियन गेम्स के अंतर्गत निशानेबाजी स्पर्धाओं में पदकों की झड़ी लगाने वाले मध्यप्रदेश शूटिंग अकादमी भोपाल के प्रतिभावान खिलाड़ी ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर और आशी चौकसे से बुधवार रात मुलाकात की। ये दोनों खिलाड़ी प्रदेश की खेल व युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया के साथ मुख्यमंत्री आवास कार्यालय पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने कैबिनेट बैठक के पहले इन दोनों खिलाड़ियों से मुलाकात की और एशियन गेम्स में शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं देते हुए उनका अभिनंदन किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा कि इन दोनों होनहार खिलाड़ियों का प्रदर्शन मध्यप्रदेश के लिए गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने शाल और पुष्प-गुच्छ से उनका सम्मान किया। इस मौके पर मौजूद शिवराज के मंत्रिमंडल सहयोगियों ने भी ऐश्वर्य और आशी को उनकी उपलब्धि पर बधाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकानाएं दीं।

उल्लेखनीय है कि चीन के हांगझू में 23 सितंबर से शुरू हुए 19वें एशियन गेम्स के दौरान मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी भोपाल के खिलाड़ी ऐश्वर्य प्रतापसिंह तोमर ने रायफल विधा में 2 स्वर्ण, 1 रजत एवं 1 कांस्य पदक समेत प्रकार कुल 4 पदक जीतते हुए देश और प्रदेश के साथ-साथ भोपाल का नाम भी रोशन किया। ऐश्वर्य ने 10 मीटर एयर रायफल में वर्ल्ड रिकार्ड भी बनाया। वहीं आशी चौकसे ने रायफल विधा में 2 रजत एवं 1 कांस्य के रूप में कुल 3 पदक अर्जित किए। दोनों खिलाड़ियों ने अपनी सफलता में मध्यप्रदेश शासन के योगदान को महत्वपूर्ण बताया और प्रदेश के युवाओं को अपने लक्ष्य के प्रति पूरी मेहनत और लगन के साथ प्रयास करने की प्रेरणा दी।