Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

आप पार्टी को करारी हार पर केजरीवाल पर CM सैनी का करारा तंज, ‘वो जब हरियाणा के नहीं हुए तो दिल्ली के कैसे होते’

40
Tour And Travels

हरियाणा
दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा है। वहीं बीजेपी दो दशक के बाद सत्ता में वापसी करती दिखाई दे रही है। वहीं इन नतीजों के बीच हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आप पर निशाना साधा है।उन्होंने दावा किया कि केजरीवाल ने हरियाणा की मिट्टी को अपमानित करने का काम किया, वो जब हरियाणा के नहीं हुए तो दिल्ली के कैसे होते।

बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान यमुना के पानी का मुद्दा खूब जोरों शोरों से उछला था. अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया था कि हरियाणा सरकार ने यमुना में अमोनिया नामक जहर मिला दिया है. इस जमकर सियासत हुई थी। इसी को लेकर अब चुनावी नतीजों के बाद सीएम नायब सिंह सैनी कहा है कि अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा की मिट्टी का अपमान किया है।

सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा, "आज के ऐतिहासिक दिन दिल्ली की महान जनता का अभिनंदन जिसने भाजपा को स्पष्ट जनादेश दिया तथा दिल्ली में कमल खिला कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व, सामाजिक कल्याण की गारंटियों पर पक्की मुहर लगा दी। बीजेपीपा दिल्ली को उसका गौरव और सम्मान वापस दिलाएगी। सभी कर्मठ और जुझारू कार्यकर्ताओं ने जिस निष्ठा और समर्पण भाव से इस विजय के लिए काम किया है,उसके लिए सभी बधाई के पात्र हैं।