Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

सीएम साय ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को मिला फिजी का सर्वोच्च नागरिक सम्मान दी शुभकामनाएं

48
Tour And Travels

रायपुर

 राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को फिजी के सर्वोच्च नागरिक सम्मान दिए जाने पर सीएम विष्णु देव साय ने बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा ​है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को फिजी के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘Companion of the Order of Fiji’ से विभूषित होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। यह हम सभी भारतवासियों के लिए गौरवशाली क्षण है।

यह सम्मान दोनों देशों के बीच अटूट ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंधों की सर्वोच्च अभिव्यक्ति है। इस सम्मान से भारत और फिजी के आपसी संबंधों के नए आयाम स्थापित होंगे। राष्ट्रपति का हार्दिक अभिनंदन और देशवासियों को बधाई!

'गौरवान्वित हुआ भारतवर्ष'
माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी को फिजी के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'Companion of the Order of Fiji' से विभूषित होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।