Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

CM नायब सैनी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा- मुख्यमंत्री भगवंत मान ने असंवैधानिक तरीके से हरियाणा का पानी रोका

30
Tour And Travels

चंडीगढ़
जल बंटवारे के मुद्दे पर आज चंडीगढ़ में सर्वदलीय बैठक हुई। यह बैठक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हुई। बैठक के बाद सीएम नायब सैनी ने प्रेस कॉन्फेंस की।

समस्या इतनी बड़ी नहीं है, जितनी मान सरकार ने दिखा रहा- नायब सैनी
CM नायब सैनी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने असंवैधानिक तरीके से हरियाणा का पानी रोका है। ये पानी पूरे देश का है। भारत के विभाजन के समय पानी का बंटवारा भारत और पाकिस्तान के बीच हुआ था। आगे ये बंटवारा राज्यों में हुआ। इस तरह पानी किसी एक प्रदेश का नहीं है। आज भी समस्या इतनी बड़ी नहीं है, जितनी मान सरकार ने दिखा दी है।

सीएम सैनी ने कहा कि 26 अप्रैल को मैंने भगवंत मान को फोन पर बताया था कि BBMB की कमेटी ने पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान को पानी छोड़ने का फैसला लिया था। इसको लागू करने में पंजाब के अधिकारी आनाकानी कर रहे हैं। तब मान ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद पंजाब के अधिकारियों ने कुछ नहीं किया तो मैंने मान को दोबारा लेटर लिखा। हैरानी की बात है कि 48 घंटे तक मेरे लेटर का जवाब नहीं दिया। मान साहब ने अपनी राजनीति को ऊपर रखते हुए एक वीडियो जारी किया और बिना तथ्यों के जनता को गुमराह किया।

उन्होंने कहा कि पंजाब हर साल अपने हिस्से से काफी ज्यादा पानी का उपयोग कर रहा है। मान सरकार केवल भ्रमित कर रही है। सस्ती राजनीतिक लोकप्रियता हासिल करने के लिए ऐसा किया जा रहा है। जो हमारा कृषि योग्य पानी है, आप उसे देने के बजाय पीने का पानी भी छीन रहे हैं। मान सरकार ने जबरदस्ती की है। उन्होंने BBMB के फैसले को दरकिनार कर दिया और बांध पर पुलिस बैठा दी। भगवंत मान हमारे रिश्तेदार हैं। ये तो उन्हें सोचना चाहिए कि हरियाणा को पानी तो देना पड़ेगा। ये पानी सिर्फ पंजाब का नहीं, पूरे देश का है, जो हिमाचल से होकर पंजाब आता है।

बिना शर्त पानी छोड़ने का काम करे मान सरकार
मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा चुप नहीं रहेगा। हम कानून में दिए गए प्रावधानों के तहत हक के लिए लड़ेंगे। मान सरकार बिना शर्त पानी छोड़ने का काम करे। उन्होंने कहा कि दिल्ली हारने के बाद पानी की परेशानी याद आई। दिल्ली से बदला लेने के लिए हरियाणा की जनता को प्रताड़ित कर रहे हैं।