Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

झारखंड में 2 दिनों तक वज्रपात के साथ बरसेंगे बादल

35
Tour And Travels

रांची

झारखंड के मौसम में बदलाव लगातार जारी है। राज्य में कभी बारिश तो कभी तेज धूप देखने को मिल रही है। वहीं, मौसम विभाग ने राज्य में अगले 2 दिनों तक आंधी, वज्रपात और हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना जताई है।

मौसम विभाग के मुताबिक आज और कल कई जिलों में बारिश, वज्रपात और तेज हवा चलेगी। 10 अप्रैल से फिर आसमान साफ होने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक आज गिरिडीह, देवघर, धनबाद, जामताड़ा, गोड्डा, दुमका, पाकुड़ और साहिबगंज में तेज हवा के साथ वज्रपात की आशंका है। इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, कुछ जगहों पर ओलावृष्टि की भी आशंका जताई गई है। कल गोड्डा, साहिबगंज, दुमका, पाकुड़, सिमडेगा, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला और पश्चिमी सिंहभूम में हल्की बारिश और तेज हवा चलने की संभावना है। इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

बीते रविवार को रांची का अधिकतम तापमान 36.2 व न्यूनतम तापमान 22.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 40.3 व न्यूनतम तापमान 24.4, डालटनगंज का अधिकतम तापमान 40.8 व न्यूनतम तापमान 20.1, बोकारो का अधिकतम तापमान 40.5 व न्यूनतम तापमान 21.5 दर्ज किया गया। चाईबासा का अधिकतम तापमान 38.8 व न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।