Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

बगिया में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुनकुरी के डायलिसिस सेंटर का मुख्यमंत्री साय ने शुभारंभ किया

25
Tour And Travels

जशपुर

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज सीएम कैम्प कार्यालय बगिया में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुनकुरी के लिए चार बिस्तर की डायलिसिस सेंटर का शुभारंभ किया ‌। लोगों की स्वास्थ्य की दृष्टि से मुख्यमंत्री बहुत ही संवेदनशील है।

जशपुर के लोगों को जशपुर जिले के साथ ही कुनकुरी में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलें इसके लिए विशेष प्रयास कर रहे हैं। अब कुनकुरी के आसपास के लोगों को अम्बिकापुर और रांची जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। कुनकुरी में मरीजों के लिए 220 बिस्तर अस्पताल बनाने के लिए स्वीकृत दी गई।