Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

कैलाश विजयवर्गीय से मुख्यमंत्री मोहन यादव ने की मुलाकात

107
Tour And Travels

नई दिल्ली, 14दिसंबर। मुख्यमंत्री और दो उप मुख्यमंत्रियों के कार्यभार संभालने के बाद मुख्यमंत्री और पार्टी संगठन के सामने बड़ी चुनौती मंत्रियों के नाम तय करने को लेकर है। प्रदेश के नए मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव बुधवार रात को भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और विधायक कैलाश विजयवर्गीय से मिलने भोपाल स्थित उनके आवास पर पहुंचे।

दोनों के बीच लगभग डेढ़ घंटे तक चर्चा हुई। माना जा रहा है कि संभावित मंत्रियों के कुछ कद्दावार नामों पर भी बैठक में बातचीत हुई है। उधर, नरेंद्र सिंह तोमर पूर्व गृह मंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा से मिलने उनके आवास पर पहुंचे। दोनों के बीच लगभग आधे घंटे तक बातचीत हुई। इसे भी नए मंत्रियों के चयन से जोड़कर देखा जा रहा है।

इधर, सूत्रों का दावा है कि मुख्यमंत्री चयन की तरह समानांतर रूप से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के दिग्गज नेता अपनी कवायद कर रहे हैं। वे अपनी सूची भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश को सौंपेंगे। विजयवर्गीय प्रदेश के कद्दावर नेता हैं। वह भी इंदौर-1 विधानसभा सीट से चुनाव जीते हैं। इसके अलावा रमेश मेंदौला सहित उनके कुछ समर्थक विधायक भी मंत्रिमंडल में शामिल होने की आस लगा रहे हैं।