Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

मुख्यमंत्री केजरीवाल पूरी तरह से स्वस्थ, दो यूनिट इंसुलिन जारी रखनी होगी

127
Tour And Travels

नई दिल्ली, 27अप्रैल। तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। अपडेट यह है कि जेल के एक सूत्र के मुताबिक दिल्ली की एक अदालत के निर्देश पर गठित पांच सदस्यीय मेडिकल बोर्ड ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जेल में दो यूनिट इंसुलिन लेना जारी रखने को कहा है। सूत्र ने कहा कि निर्धारित दवाओं की सूची में कोई बदलाव नहीं किया गया है। डॉक्टरों ने ये भी कहा है कि केजरीवाल फिलहाल बिल्कुल स्वस्थ हैं।

दिल्ली की एक अदालत के आदेश पर दिल्ली एम्स के पांच डॉक्टरों की टीम ने शनिवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए उनके स्वास्थ्य की समीक्षा की थी। लगभग आधे घंटे तक चली वीडियो कॉन्फ्रेंस में मेडिकल बोर्ड के सदस्यों के अलावा तिहाड़ जेल के दो डॉक्टर भी शामिल हुए. एक हफ्ते बाद केजरीवाल के स्वास्थ्य की दोबारा समीक्षा की जाएगी।