Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व राज्य सभा सांसद श्रद्धेय गोपाल जी व्यास के निधन पर शोक व्यक्त किया

62
Tour And Travels

भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पूर्व राज्यसभा सांसद एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक श्रद्धेय गोपाल जी व्यास के निधन पर दु:ख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पूर्व राज्यसभा सांसद, मध्य क्षेत्र प्रचारक, क्षेत्र कार्यवाह सहित विभिन्न दायित्यों का निर्वहन करते हुए श्रद्धेय गोपाल जी व्यास ने अपना सम्पूर्ण जीवन राष्ट्र एवं समाज के उत्थान के लिए समर्पित कर दिया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से दिवंगत की पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और परिजनों को यह गहन दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।