Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भिंड की दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया

35
Tour And Travels

भोपाल
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भिंड जिले में आज सुबह हुए हादसे पर दु:ख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजन के लिए चार-चार लाख रुपए की सहायता राशि की घोषणा की है। डॉ यादव ने एक्स पोस्ट में कहा कि भिंड जिले अंतर्गत जवाहरपुरा गांव के नजदीक नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क दुर्घटना में कई लोगों के असामयिक निधन का समाचार अत्यंत ही दुखद है। उन्होंने संवेदनाएं प्रकट करते हुए कहा कि हादसे में कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनके समुचित उपचार की व्यवस्था के लिए जिला प्रशासन को निर्देशित किया जा चुका है।

    भिंड जिले अंतर्गत जवाहरपुरा गांव के नजदीक नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क दुर्घटना में कई लोगों के असामयिक निधन का समाचार अत्यंत ही दुखद है। मेरी संवेदनाएं सभी शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। हादसे में कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनके समुचित उपचार की व्यवस्था हेतु जिला प्रशासन को… — Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) February 18, 2025

मुख्यमंत्री ने कहा कि सड़क हादसे में मृतकों के परिजन को मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि, गंभीर घायलों को 1-1 लाख रुपए एवं सामान्य घायलों को 50-50 हजार रुपए की राशि स्वीकृत करने के निर्देश दिए हैं।

बता दें कि भिंड जिले में भिंड इटावा मार्ग पर जवाहरपुरा गांव के पास आज सुबह डंपर की टक्कर के कारण एक अन्य वाहन में सवार पांच लोगों की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए।