Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

मुख्यमंत्री भगवंत मान उठा सकते है बड़ा कदम, जोरो-शोरों से तैयारियां शुरू

57
Tour And Travels

चंडीगढ़/जालंधर
मुख्यमंत्री भगवंत मान जल्द ही बारादरी स्थित 177 साल पुराने घर में शिफ्ट हो सकते हैं। उक्त 177 वर्ष पुराने मकान का नंबर एक है। यह वही घर है, जहां पहले डिवीजन कमिश्नर का घर था। अब इसे मुख्यमंत्री भगवंत मान के लिए तैयार किया जा रहा है। सूत्रों का कहना है कि इस घर में अब नए सोफे लगाए जा रहे हैं। बैडमिंटन और वॉलीबॉल कोर्ट भी तैयार किए जा रहे हैं। दोनों स्थानों पर नियमित नेट स्थापित किया गया है। इमारत तैयार करने का काम जोरों पर है। तैयारियों को देखते हुए कयास लगाए जा रहे हैं कि मुख्यमंत्री जल्द ही यहां आ सकते हैं।

इसलिए लिया गया फैसला
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने फिलहाल जालंधर छावनी में एक मकान किराए पर लिया हुआ हैं। जालंधर कैंट विधानसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव के दौरान मुख्यमंत्री अक्सर मौजूद रहते थे। छावनी क्षेत्र में मुख्यमंत्री का आवास शहर से थोड़ा बाहर है, इसलिए उनके लिए शहर में ही आवास की व्यवस्था की गई, ताकि लोगों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। इसके बाद किराए के मकान की जगह मुख्यमंत्री के लिए डिवीजनल  कमिश्नर की रिहायश तैयार करने की योजना बनाई गई।  बारादरी में स्थित इस ऐतिहासिक इमारत में 2 पारिवारिक फ्लैट, 4 ड्राइंग रूम, 4बैडरूम, 3दफ्तरी कमरे, एक बरामदा और सहायक कर्मचारियों के लिए 10 कमरे भी हैं। घर के सामने एक बड़ा बगीचा है। इसके पीछे जालंधर का प्रसिद्ध क्लब जिमखाना है। सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री के लिए नया फर्नीचर लगाया जा रहा है। यह भी बताया जा रहा है कि पिछले 177 सालों में इस भवन में 140 कमिश्नर रह चुके हैं, जबकि अब इस भवन को पंजाब के मुख्यमंत्री के लिए तैयार किया जा रहा है।