Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

छत्तीसगढ़ में न्यूनतम तापमान दर्ज की गई गिरावट, सुबह के समय छाने लगा कोहरा

49
Tour And Travels

रायपुर

छत्तीसगढ़ में ठंड बढ़ने लगी है। सुबह के समय कोहरा छाने लगे हैं। कई इलाकों में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि आगामी पांच दिनों में न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। इसके साथ ही आज मौसम शुष्क रहने की संभावना है। राजधानी रायपुर के कई जगहों पर गर्म कपड़ों के स्टॉल लगना शुरू हो गया है।

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में नमी की मात्रा बढ़ने पर तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। आगामी दिनों में न्यूनतम तापमान नीचे गिरेगा, जिससे ठंड और बढ़ेगी। मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि आगामी कुछ दिनों में रात का तापमान और गिरेगा, जिससे ठंड बढ़ने लगेगी। वहीं छत्तीसगढ़ में आगामी पांच दिनों में न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। साथ ही आगामी दो दिनों तक प्रदेश के कुछ हिस्सों में  मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में दर्ज किया गया है। यहां न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं सर्वाधिक अधिकतम तापमान दंतेवाड़ा में 34.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। रायपुर में 32.3, बिलासपुर और दुर्ग में 30.6, जगदलपुर में 32.3 और राजनांदगांव में 31  डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है।

दिसंबर में तेज सर्दी की शुरुआत की संभावना

नवंबर में इस बार दिन- रात का पारा सामान्य या उससे थोड़े ज्यादा रह सकते हैं। ऐसे में नवंबर में बहुत ज्यादा सर्दी की संभावना नहीं है। दिसंबर से ही तेज सर्दी की शुरूआत होगी। वहीं नवंबर के दूसरे व चौथे सप्ताह में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से हल्की बारिश हो सकती है।

कोहरे का असर शुरू 

हालांकि छत्तीसगढ़ के ज्यादातर जिलों में कोहरे का असर शुरू हो गया है, सुबह के वक्त कई जिलों में घना कहरा छाया हुआ है, जिससे लोगों को आने-जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. वहीं कोहरे की वजह से विजिविलिटी भी कम नजर आ रही है.