
रायपुर, 02 जून (हि.स.)। छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान 1886 नए लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है और राज्य में इस वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या 9,73,349 हो गई है। राज्य में कोरोना वायरस संक्रमित 29 मरीजों की मौत हुई है। कुल 4471 मरीज ठीक होने पर डिस्चार्ज किए गए हैं।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा मंगलवार देर रात जारी आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में 1886 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें सबसे अधिक 177 रायगढ़ जिले से हैं। इन आंकड़ों के मुताबिक रात तक 7 जिलों में सौ-सौ से अधिक कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। कुल मौतें 29 हुई हैं। सिर्फ कोरोना मौतें 13 हुई हैं। राज्य शासन के स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक दुर्ग से 46, राजनांदगांव से 32, बालोद से 43, बेमेतरा से 29, कबीरधाम से 18, रायपुर से 82, धमतरी से 70, बलौदाबाजार से 103, महासमुंद से 54, गरियाबंद से 25, बिलासपुर से 39, रायगढ़ से 177, कोरबा से 83, जांजगीर-चांपा से 125, मुंगेली से 39, जीपीएम से 21, सरगुजा से 126, कोरिया से 77, सूरजपुर से 126, बलरामपुर से 98, जशपुर से 117, बस्तर से 106, कोंडागांव से 70, दंतेवाड़ा से 52, सुकमा से 55, कांकेर से 21, नारायणपुर से 17, बीजापुर से 36, अन्य राज्य से एक कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।