Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

केन्द्र पंजाब विश्वविद्यालय को अतिरिक्त ग्रांट तुरन्त जारी करे – सत्य पाल जैन

222
Tour And Travels
चण्डीगढ़, 2अक्टूबर। 30 सितंबर शनिवार को चण्डीगढ़ के पूर्व सांसद, भारत सरकार के अपर महासलिसिटर एवं पंजाब विश्वविद्यालय की सीनेट के सबसे वरिष्ठ सदस्य  सत्य पाल जैन ने केन्द्र सरकार से आग्रह किया है कि वो पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ को 2023-24 की ग्रांट 294 करोड़ से बढ़ाकर 346 करोड़ की जारी करें तथा भविष्य में इस पर हर वर्ष 6 प्रतिशत की बढ़ोतरी करें, ताकि 7वें पे कमीशन की सिफारिशें लागू होने के बाद पंजाब विश्वविद्यालय के कर्मचारियों को 1-1-2016 से बनती बकाया राशि जारी की जा सके।
केन्द्रीय शिक्षा मंत्री  धर्मेन्द्र प्रधान को लिखे एक पत्र में   जैन ने कहा कि 7वें पे कमीशन की सिफारिशें 1-1-2016 से स्वीकार की जा चुकी है परंतु केन्द्र सरकार से लगभग 50 करोड़ की अतिरिक्त ग्रांट न आने के कारण कर्मचारियों को बकाया राशि नहीं दी जा सकी है। उन्होंने लिखा कि चण्डीगढ़ प्रशासन ने अपने कॉलेजों के लिये पहले ही अपने कॉलेज के स्टाफ के लिये, कर्मचारियों को 1-1-2016 से बकाया देने की मंजूरी दे दी है। इसलिये यह आवश्यक है पंजाव विश्वविद्यालय को भी लगभग 50 करोड़ की अतिरिक्त ग्रांट जारी की जाये ताकि पंजाब विश्वविद्यालय के कर्मचारियों को भी इसका लाभ मिल सके।

 जैन ने इस पत्र के साथ पंजाब विश्वविद्यालय की उपकुलपति प्रो0 रेणु विज द्वारा केन्द्र सरकार को लिखे गये पत्र की एक प्रति भी भेजी है जिसके साथ सभी आवश्यक प्रमाण भी भेजे गये हैं।
  जैन ने केन्द्र सरकार से आग्रह किया कि यह राशि जल्द से जल्द जारी की जाये ताकि पंजाब विश्वविद्यालय के कर्मचारी आगामी दीवाली और अधिक प्रंषनता के साथ मना सकें।