Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

45 से 50 रुपए बोरी तक दाम घटकर पुरानी दरों पर आ गए सीमेंट के दाम

82
Tour And Travels

रायपुर

छत्तीसगढ़ के लोगों को यदि कोई परेशानी हुई तो एक बुलंद आवाज तत्काल में रायपुर से दिल्ली तक पहुंचाने वाले शख्सियत बृजमोहन अग्रवाल अब सांसद है,बता दे कि पिछले दिनों सीमेंट कंपनियों ने एक कर्टल बनाकर 50 रुपए बोरी दाम बढ़ा दिए जिससे 260 रुपए की औसत कीमत 310 रुपए प्रति बोरी पहुंच गई थी। लोग परेशान होने लगे और अपनी बात सांसद तक पहुंचायी।

अग्रवाल ने मुख्यमंत्री, केंद्रीय वित्त मंत्री और प्रतिस्पर्धा आयोग को पत्र लिखा और तुरंत दाम घटाने की मांग रखी। उन्होने पत्र में इस बात का जिक्र किया कि न केवल आम आदमी को परेशानी हो रही है बल्कि राज्य के इंफ्रास्ट्रक्चर को लेकर चल रहे कामों पर भी असर होगा। फिर क्या था यहां से वहां तक बात पहुंची और अब पुन: 45 से 50 रुपए बोरी तक दाम घटकर पुरानी दरों पर आ गए। लोगों ने फिर कहा बृजमोहन है तो भरोसा है..