Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार तेज, प्रधानमंत्री आज तीन जनसभाओं को सम्‍बोधित करेंगे

104
Tour And Travels

नई दिल्ली , 29अप्रैल। कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार तेज हो गया है। विभिन्‍न राजनीतिक दलों के नेता जनसभाएं और रोड-शो कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज बीदर के हुमनाबाद, विजयपुरा और बेलगावी जिले के कुडाची में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। जनसभाओं के बाद प्रधानमंत्री राजधानी बेंगलुरू में साढ़े चार किलोमीटर लंबा रोड-शो करेंगे। वे कोलार, चन्‍नापतना और हासन जिले के बेलूर में कल सभाओं को संबोधित करेंगे। दिल्‍ली वापसी से पहले, श्री मोदी मैसूरू में भी रोड-शो करेंगे। इस वर्ष फरवरी से प्रधानमंत्री मोदी का यह 9वां कर्नाटक दौरा है।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी आज धारवाड़ और हलियाल में जनसभाओं को संबोधित करेंगी और रोड-शो में हिस्‍सा लेंगी। पूर्व प्रधानमंत्री और जनता दल-सेक्‍यूलर के नेता एच.डी. देवेगौड़ा भी आज बेंगलुरू-ग्रामीण और रामनगर जिलों में जनसभाएं और रोड-शो करेंगे। श्री देवेगौड़ा ने कल से अपनी पार्टी के लिए 11 दिन का प्रचार अभियान शुरू किया है।