Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार तेज, प्रधानमंत्री ने करीब 50 लाख भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ किया वर्चुअली संवाद

140
Tour And Travels

बेंगलुरु , 27अप्रैल।कर्नाटक में 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार जोर शोर से चल रहा है। तमाम राजनीतिक दलों के नेता राज्य भर में रोड शो और जनसभाएं कर रहे हैं तथा अपने पक्ष में जनता को लुभाने का प्रयास कर रहे हैं। वरिष्ठ भाजपा नेता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विधानसभा चुनावों से पहले आज राज्य के 50 लाख पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ वर्चुअल माध्यम से विचार विमर्श किया। राज्य में जोर-शोर से चल रहे चुनाव प्रचार के बीच इस बातचीत के दौरान श्री मोदी ने भाजपा कार्यकर्ताओं को आवश्यक सुझाव दिया और उन्हें पार्टी के लिए अधिक कार्य करने को लेकर प्रोत्साहित किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि प्रत्येक मतदान केन्द्र पर भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रयासों से पार्टी राज्य विधानसभा चुनाव में रिकॉर्ड संख्या में सीटों पर जीत हासिल करेगी। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से लोगों को अस्थिरता की समस्या के बारे में समझाने और राज्य में स्थाई तथा बहुमत वाली सरकार के लिए अपना मत देने का अनुरोध करने को कहा।

बैठक में भाग ले रहे कार्यकर्ताओं से प्रधानमंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अगले 25 वर्षों में भारत के विकास पर ध्यान केन्द्रित कर रही है। उन्होंने कहा कि जब भी भाजपा को लोगों की सेवा का अवसर मिलता है तब विकास की गति और इसके स्तर में वृद्धि होती है। श्री मोदी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को भरोसा दिया कि वे जल्दी ही उनसे मुलाकात करेंगे। उन्होंने कहा कि जिन भाजपा नेताओं ने राज्य में चुनाव प्रचार किया है उन्हें जनता का अपार स्नेह मिला है। इससे लोगों में भाजपा के प्रति विश्वास झलक मिलती है। विपक्ष की आलोचना करते हुए प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर झूठे वायदे करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने भ्रष्टाचार उन्मूलन में कोई रूचि नहीं दिखाई।