Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

पैसे देने के बहाने बुलाया और फिर नशीला जूस दिया, फिर 3 लोगों ने लड़की से साथ किया गैंगरेप, मामला दर्ज

44
Tour And Travels

महाराष्ट्र
महाराष्ट्र के पालघर के नालासोपारा इलाके से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 22 साल की युवती से बलात्कार करने के मामले में पुलिस ने तीन लोगों संजू श्रीवास्तव, नवीन सिंह और हेमा सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वहीं इस मामले में पुलिस का कहना है कि पीड़िता के कहने के अनुसार तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

पीड़िता ने पुलिस को दिए गए बयान में बताया कि उसे पैसे देने के बहाने बुलाया गया और फिर उसे पीने के लिए जूस दिया गया जिसमें में नशीला पदार्थ मिलाया गया था। जब वह बेहोश हो गई तो उसके साथ बलात्कार जैसे जघन्य अपराध को अंजाम दिया गया। पीड़िता का यह भी कहना है कि आरोपियों ने इस दौरान मोबाइल से वीडियो भी बना लिया है। वहीं पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। अभी सभी आरोपी फरार हैं। जिन्हें जल्द पकड़ लिया जाएगा।

आपको बता दें कि यह कोई नई घटना या पहला मामला नहीं है। कुछ दिन पहले ही नवी मुंबई में एक 17 साल की नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया था। वहीं इस मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि लड़की की मां की शिकायत पर उसी दिन दोनों व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया गया था और उन पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(1) (दुष्कर्म) और 3(5) (साझा मंशा को आगे बढ़ाने के लिए कई व्यक्तियों द्वारा किया आपराधिक कृत्य) तथा बाल यौन अपराध संरक्षण (पॉक्सो) कानून के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया।