Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

गाड़ी में नीली बत्ती लगाकर नकली विजिलेंस अधिकारी बन एक निजी अस्पताल के डॉक्टर से की ठगी, अब हुए अरेस्ट

32
Tour And Travels

चरखी दादरी
नीली बत्ती लगाकर एक गाड़ी में आकर नकली विजिलेंस अधिकारी बन एक निजी अस्पताल के डॉक्टर से 99 हजार रुपए ऐंठने के आरोप में जिला पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया है।

जिला पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पीड़ित नानूराम निवासी निमली दादरी ने पुलिस को शिकायत दी थी कि वह निमली गांव में प्राइवेट क्लीनिक पर डॉक्टर है। 10 फरवरी की दोपहर 2 बजे नीली बत्ती की गाड़ी से एक व्यक्ति उतरकर उसके पास आया जो अपने आपको कभी विजिलेंस और कभी सी.एम. फ्लाइंग का बता रहा था। उसे डराकर बोला कि आपको 6 महीने की जेल होगी या 1 लाख रुपए दे दो। उसने उसे धमका कर गाड़ी में बैठा लिया और दादरी सैंट्रल बैंक ले गया। इस पर उसने घबराकर 99 हजार रुपए उसको दे दिए। 11 फरवरी को उसके पास फोन आया कि किसी को यह बात नहीं बतानी है। उसे समझ आया कि उससे ठगी हुई है। उसने पुलिस को शिकायत की। उसी मामले में सोमवार को पुलिस की टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान पवन निवासी भिवानी हुई है।

पुलिस ने वारदात में प्रयोग गाड़ी बरामद कर डॉक्टर से हड़पे रुपयों में से 14,100 रुपए भी बरामद कर लिए। आरोपी की तलाशी लेने पर उससे 2 मोबाइल और एक मैडीकल एसोसिएशन का फर्जी आई-कार्ड बामद हुआ। पूछताछ में पवन ने बताया कि 84, 900 रुपए उसने अपने मकान गांव जताई में छिपा रखे हैं।