Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

राजधानी दिल्ली में राष्ट्रपति शासन की सुगबुगाहट? दिल्ली BJP विधायकों की चिट्ठी राष्ट्रपति ने केंद्रीय गृह मंत्रालय को भेजी

43
Tour And Travels

नई दिल्ली
   
दिल्ली बीजेपी के विधायकों ने राष्ट्रपति को पत्र लिखकर केजरीवाल सरकार को बर्खास्त करने की मांग की है. इस सबंध में दिल्ली बीजेपी विधायकों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा था. अब राष्ट्रपति सचिवालय ने इस पर संज्ञान लिया है.

बीजेपी विधायकों ने इस चिट्ठी में संवैधानिक संकट का हवाला देते हुए दिल्ली सरकार को बर्खास्त करने की मांग की है. चिट्ठी में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के जेल में होने का भी हवाला दिया गया है. राष्ट्रपति कार्यालय ने यह पत्र केंद्रीय गृह मंत्रालय को बढ़ा दिया है.