Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

बोलेरो ने बाइक सवार 3 युवकों को मारी टक्कर, मौके पर ही तीनों की मौत

30
Tour And Travels

पलामू

झारखंड के पलामू में भीषण सड़क हादसा हो गया है जिसमें 3 आदिवासी युवकों की मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

मामला जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र के एनएच 98 पर रुदवा के बैराही मोड़ के पास का है। बताया जा रहा है कि 3 युवक एक ही बाइक पर सवार होकर मेदिनीनगर से छतरपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान बोलेरो ने बाइक को टक्कर मार दी जिससे 3 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद बोलेरो चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस आरोपी बोलेरो चालक की तलाश में जुट गई है।