Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

मृत अवस्था में मिला काला हिरण, क्षेत्र में फैली सनसनी

23
Tour And Travels

विदिशा

मध्य प्रदेश में विदिशा के कुरवाई तहसील के ग्राम सिहोरा में मृत अवस्था में काला हिरण मिला है। घटना के बाद से भी क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और वन विभाग की टीम पहुंची। हिरण की मौत कैसे हुई, इसकी जांच की जा रही है।

आज सुबह बीच सड़क काला हिरण मृत अवस्था में मिला। इलाके में खबर फैलते ही लोगों की भीड़ जमा हो गई। बताया जा रहा है कि, हिरण के पीछे के पैरों पर गंभीर निशान पाए गए हैं। जिससे किसी के शिकार की आशंका भी लगाई जा रही है। हालांकि यह जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद में ही स्पष्ट हो पाएगी कि यह किस चीज के निशान है।

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने हिरण के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हिरण की मौत कैसे हुई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा होगा। मामले को लेकर पशु चिकित्सक से जब पोस्टमार्डम के बारे में जानकारी ली गई, तो उन्होंने बताया कि यह किसी जानवर के काटने का घाव है। जिसके कारण उसकी मृत्यु हो गई। वहीं पुलिस से बात करना चहा तो वो मामले में कुछ भी कहने से बचते नजर आई।

बतादें कि, आए दिन क्षेत्र में हिरण के शिकार की खबर सामने आती रहती है। जिसपर पुलिस प्रशासन मोन बैठा हुआ है।