Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

भाजपा जालंधर के उम्मीदवार सुशील रिंकू की जीत निश्चित होगी : हिमांशु शर्मा

186
Tour And Travels

नई दिल्ली,16मई। भाजपा जिला प्रवक्ता हिमांशु शर्मा ने नारी चेतना वेलफेयर सोसायटी के सदस्य के साथ एक बैठक फ्रेंड्स कॉलोनी के अधीन पड़ती रेडिसन एनक्लेव में की। बैठक में सभी को भाजपा के साथ जहा जुडऩे के लिए कहा गया वही भाजपा द्वारा किए गए कार्य के बारे में बताया गया। भाजपा जिला प्रवक्ता हिमांशु शर्मा ने कहा कि 22 मई को फ्रेंड्स कॉलोनी में एक विशाल जनसभा का आयोजन किया जा रहा है उसी के चलते आज नारी चेतना वेलफेयर सोसायटी के सदस्य के साथ मिल उन्हे कार्यकर्म में शामिल होने के लिए कहा गया। सभा के सदस्य ने जहा आशीर्वाद दिया वही भारी संख्या में शामिल होने का आश्वासन दिया।

हिमांशु शर्मा ने कहा की आज सभी लोग मोदी जी द्वारा देश हित में किया जा रहे कार्य से प्रभावित है वह आने वाले समय में भाजपा जालंधर के उम्मीदवार सुशील रिंकू भारी बहुमत से जीत हासिल करेंगे। आज जनता यह जान चुकी है की पंजाब में कमल का खिलना वह भाजपा की सरकार बननी बिहार जरूरी है तभी पंजाब से नशा वह लूट पाट बंद हो सकेगी। बैठक में भाजपा बूथ प्रधान अनिल बहल , गुरबक्श मदान, पुरव सिंह , कुलदीप दीपा, रोहित मल्होत्रा वह नारी चेतना वेलफेयर सोसायटी के सदस्य मौजूद थे।