Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

भाजपा ने राहुल गांधी की प्रस्तावित ‘भारत न्याय यात्रा’ की आलोचना की

125
Tour And Travels

नई दिल्ली, 28दिसंबर।भारतीय जनता पार्टी ने राहुल गांधी की भारत न्याय यात्रा की घोषणा को लेकर कांग्रेस पार्टी की कड़ी आलोचना की है। भाजपा प्रवक्ता नलिन कोहली ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि कांग्रेस को राजनीतिक कार्यक्रम आयोजित करने का अधिकार है, लेकिन लोगों ने इस विचार को पहले ही खारिज कर दिया है।

उन्‍होंने कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस दोहरे मापदंड अपना रही है। उन्‍होंने कहा कि राहुल गांधी ने देश के बाहर भारत की आलोचना की थी।  कोहली ने आरोप लगाया कि कांग्रेस एक ही नारे को बार-बार उछाल कर लोगों को गुमराह कर रही है।

उन्होंने कहा कि वास्तविक न्याय सबका साथ, सबका विकास मंत्र के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हुआ है।

इससे पहले आज कांग्रेस ने 14 जनवरी से 28 मार्च तक राहुल गांधी की भारत न्याय यात्रा की घोषणा की। पार्टी प्रवक्ता के. सी. वेणु गोपाल ने कहा कि यह यात्रा मणिपुर से शुरू होकर मुम्बई में संपन्‍न होगी तथा 14 राज्यों और लगभग 85 जिलो से होकर गुजरेगी।