Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

दृष्टिहीन युवकों को टक्कर मार बाइक सवार फरार, एक पीजीआई रेफर

32
Tour And Travels

चंडीगढ़.
देर शाम एक खाटूश्याम संस्था से सेवाभाव उपरान्त चार दृष्टिहीन युवक अमन, रकेश भारती, अदलम, प्यारेलाल द्विवेदी पैदल दिल्लीगेट चौक की तरफ सिलानीगेट रास्ते से जा रहे थे। उसी दौरान एक तेज रफ्तार बाइक सवार आया और उसने इन चारों को अपनी बाइक की चपेट में ले लिया। झज्जर में पैदल अपने गंतव्य की ओर जा रहे दृष्टिहीनों को एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इस हादसे में चार युवकों को चोट आई है। इन सभी को एम्बुलेंस के जरिए नागरिक अस्पताल लाया गया। यहां एक नेत्रहीन की गंभीर हालत को देखते हुए उसे स्थानीय चिकित्सकों ने रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। तीन का झज्जर नागरिक अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। इस मामले की शिकायित स्थानीय चिकित्कसों द्वारा पुलिस के पास भी भेजी गई है।  

जानकारी के अनुसार बीती देर शाम एक खाटूश्याम संस्था से सेवाभाव उपरान्त चार दृष्टिहीन युवक अमन, रकेश भारती, अदलम, प्यारेलाल द्विवेदी पैदल दिल्लीगेट चौक की तरफ सिलानीगेट रास्ते से जा रहे थे। उसी दौरान एक तेज रफ्तार बाइक सवार आया और उसने इन चारों को अपनी बाइक की चपेट में ले लिया।

बाइक की रफ्तार इतनी तेज थी कि सभी बुरी तरह जख्मी हो गए। हादसे के बाद जहां आरोपी बाइक सवार मौके से फरार हो गया वहीं इन सभी नेत्रहीन को गंभीर हालत में नागरिक अस्पताल लाया गया। यहां एक की हालत गंभीर होने के कारण उसे पीजीआई रेफर किया गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई है। उधर पता यह भी चला है कि हादसे के दौरान एक नेत्रहीन का मोबाईल भी गिर गया। जिसका पता नहीं चल पाया है।