Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

बिहार-जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष ने जयराम रमेश को बताया अर्बन नक्सली

41
Tour And Travels

दरभंगा.

दरभंगा में जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा ने हरियाणा चुनाव की जीत को एनडीए कार्यकर्ताओं के मनोबल को काफी बढ़ाएगा। उन्होंने कॉंग्रेस द्वारा ईवीएम और एक्जिट कोल पर सवाल उठाते हुए कहा इनकी विश्वनीयता पर अब सवाल उठने लगा है। वहीं कांग्रेस नेता जयराम रमेश को अर्बन नक्सल की संज्ञा देते हुए कहा कि यह संविधान और लोकतंत्र के विरोधी है। हरियाणा में जिस तरह माहौल बनाया गया था परिणाम उसके ठीक विपरीत आया।

उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि देश के हर राज्यो में उनका काम बोलता है। हरियाणा में तीसरी बार सरकार बनाना बड़ी बात है वहां के जनता ने प्रधानमंत्री पर तीसरी बार विश्वास जताया है। सांसद संजय झा ने कहा कि हरियाणा चुनाव का परिणाम केवल यही तक सीमित नही रहेगा इसका असर बिहार, महाराष्ट्र और झाड़खंड में दिखेगा भाजपा वहां भी पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। उन्होंने जोड़ देकर कहा कि झाड़खंड में तो भाजपा पूर्ण बहुमत की जर्जर बनायेगी। यह एक्जिट पोल करने वालो पर सवाल उठने लगा है कि कुछ ऐसे पत्रकार लोग घूम घूम कर डेटा जुटाकर माहौल बनाते हैं, वैसे एक्जिट पोल करने वालों पर बड़ा प्रश्नचिन्ह लगा है। जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष ने कहा कि अब बात यह उठ रहा है कि भविष्य में ऐसे एक्जिट पोल दिखाया जाना चाहिए कि नही। इतना बड़ा झूठ ये लोग चलाते है कि जनता का मूड कुछ और रहता है और वे लोग चलाते और दिखाते कुछ और है। अब लोगों को देखना चाहिए कि इस तरह के लोग किसी एजेंडा पर तो काम नही कर रहे है। यह जीत प्रधानमंत्री जी के प्रति लोगों के विश्वास की जीत है।