Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

बिहार-मुख्यमंत्री नीतीश ने 25 करोड़ के महावीर बाल कैंसर अस्पताल का किया शिलान्यास

31
Tour And Travels

पटना.

मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने आज फुलवारीशरीफ में भूमि पूजनएवं शिलापट्ट अनावरण कर महावीर बाल कैंसर अस्पताल का शिलान्यास किया। इस दौरान सभी धर्मों के धर्मागुरूआंे ने भी भूमि पूजन किया।कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार को महावीर मंदिर न्यास समिति के सचिव श्रीकिशोर कुणाल ने पुष्प-गुच्छ भेंटकर स्वागत किया।

ज्ञातव्य है कि महावीर बाल कैंसर अस्पताल देश का पहला बाल कैंसर अस्पताल होगा। महावीर मंदिर न्यास समिति द्वारा इस अस्पताल का निर्माण कराया जा रहा है। लगभग 25 करोड़ रूपये की लागत से बनने वाला यह छह मंजिला अस्पताल 100 बेड की क्षमतावाला होगा। अस्पताल में कैंसर पीड़ित 18 साल तक के बच्चों का निःषुल्क इलाज कियाजायेगा।इस अवसर पर ग्रामीण कार्य मंत्री श्री अशोक चौधरी, महावीर मंदिर न्यास समिति केसचिव आचार्य किशोर कुणाल, बिहार राज्य धार्मिक न्यास बोर्ड के अध्यक्ष श्री अखिलेष जैन,सभी धर्मों के धर्मगुरू, मुख्यमंत्री के सचिव श्री कुमार रवि, महावीर कैंसर अस्पताल कीचिकित्सा निदेषक डॉ0 श्रीमती मनीषा सिंह, निदेषक (प्रषासन) डॉ0 बी0 सान्याल, महावीरकैंसर अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ0 एल0बी0 सिंह, जिलाधिकारी डॉ0 चंद्रशेखर सिंह,वरीय पुलिस अधीक्षक श्री राजीव मिश्रा सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।