Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

कैबिनेट मंत्री का बड़ा खुलासा, हेमंत सोरेन फिर लेंगे CM पद की शपथ, चंपई सोरेन देंगे इस्तीफा

152
Tour And Travels

रांची, 03जुलाई। हेमंत सोरेन एक बार फिर झारखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। रांची में होने वाली सत्तारूढ़ विधायकों की बैठक में हेमंत सोरेन को एक बार फिर विधायक दल का नेता चुना जाना तय है। यह खुलासा चतरा के राजद विधायक और कैबिनेट मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने किया है।

सत्यानंद भोक्ता ने कहा कि विधायक दल की बैठक में हेमंत सोरेन को नेता चुना जाएगा। विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद चंपई सोरेन पद से त्यागपत्र देंगे और उसके बाद नए मुख्यमंत्री के रूप में हेमंत सोरेन शपथ लेंगे। उनके साथ मंत्रिमंडल के अन्य सदस्य भी शपथ लेंगे।

उन्होंने कहा कि मंत्रियों की सूची में उनका भी नाम है। यदि ऐसा होता है, तो सत्यानंद भोगता के नाम एक नया कृतिमान स्थापित होगा‌। चतरा के वे पहले विधायक होंगे, जो मंत्री के रूप में पांचवीं बार शपथ लेंगे।