Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

एमटीवी रोडीज XX में एल्विश और प्रिंस के बीच हुआ बड़ा झगड़ा

79
Tour And Travels

मुंबई

रियलिटी शो 'एमटीवी रोडीज XX' शुरू हो चुका है। अभी तक ऑडिशन राउंड्स देखे को मिल रहा था। मगर अब फील्ड पर सब गैंग्स लीडर्स अपनी टीम के साथ नजर आएंगे। अब इसके पहले ही दिन बड़ा बवाल हो गया है। एल्विश यादव और प्रिंस नरूला के बीच भयंकर झगड़ा हो गया है। उसकी क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें दोनों एक-दूसरे को मारने-पीटने की धमकी तक दे रहे हैं।

शो से सामने आई फुटेज में एल्विश यादव और प्रिंस नरूला अपने रोडीज के साथ ग्राउंड पर होते हैं। यहां कोई बात होती है, जिस पर तू-तू, मैं-मैं शुरू हो जाती है। दोनों एक-दूसरे को मारने की भी बात कहते सुनाई दे रहे हैं। ये एपिसोड 22 फरवरी 2025 को ऑन एयर किया जाएगा। जानिए किसने किसे क्या-क्या कहा-

    एल्विश: सम्भाल लो अपना टाइम भाई

# प्रिंस नरूला: सम्भाला हुआ है

    एल्विश: हमारा तो चल रहा है

# प्रिंस नरूला: हमारा भी 10 साल से चलता ही आ रहा है

    एल्विश: कुछ नहीं चल रहा

# प्रिंस नरूला: चल, चल, चल

    एल्विश: तुम्हारे जैसे सांप हैं, जिन पर केस लग रखे हैं

# प्रिंस नरूला: तेरे पर केस लग रखा है, हमारे पर नहीं

    एल्विश: रहप्टे देखे नहीं?

# प्रिंस नरूला: तू तेरे को मैं कैसे रहप्टे दूंगा तुझे समझ नहीं आएगा

एल्विश यादव और प्रिंस नरूला के फैंस का रिएक्शन
अब इस क्लिप को देखने के बाद दोनों के फैंस एक-दूसरे को सपोर्ट कर रहे हैं। एक ने लिखा, 'उस साल जब गौतम था, तो प्रिंस उछलकर उसके पास जा रहा था झगड़ा करने। अब एल्विश भाई के आगे बैठ रहा है।' एक ने लिखा, 'स्क्रिप्टेड है, साफ-साफ दिख रहा है।' एक ने कहा, 'प्रिंस हमेशा फायर है।' एक ने लिखा, 'अरे ज्यादा गंभीरता से मत लो। सब TRP के लिए होता है ये।'