Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

इंडिया गठबंधन को लगा बड़ा झटका, बिहार में फिर शुरु हुआ पाला बदलने का खेल

141
Tour And Travels

पटना,29 फरवरी। बिहार में लोकसभा चुनाव को लेकर एक बार फिर से पाला बदलने का खेल शुरू हो चुका है। मंगलवार को एक बार फिर से महागठबंधन को झटका लगा। क्योंकि कांग्रेस के दो और RJD की एक महिला विधायक ने पाला बदल लिया है। कांग्रेस के मुरारी गौतम, सिद्धार्थ, सौरभ के साथ ही RJD की मोहनिया विधायक संगीता देवी ने अपनी पार्टी छोड़ते हुए सत्ता पक्ष के साथ जाने का फैसला ले लिया है। तीनों विधायकों ने बीजेपी का दामन थामा है और कांग्रेस RJD के लिए यह बड़ा झटका माना जा रहा है।

बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी-
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इससे पहले भी RJD के दो और विधायक टूटे थे। जिसमें चेतन आनंद और नीलम देवी शामिल थी। वहीं पर प्रह्लाद यादव भी RJD से पाला बदल चुके हैं। इस सब के बीच बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी की ओर से भी प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा है कि रास्ते खुले हैं, अभी और भी लोग आ सकते हैं। सम्राट चौधरी का कहना है कि जो खेल कर रहे थे, उन्हीं के साथ खेल हो रहा है।

खेल उनको हम लोग सिखाएंगे-
डिप्टी सीएम ने यह दावा किया और कहा की लालू यादव पर अब किसी को भरोसा नहीं रहा है। वहीं भाजपा विधायक संजय सिंह की ओर से प्रतिक्रिया सामने आई है और उन्होंने दावा किया है कि अभी कई लोग इस तरफ मुक करके बैठे हुए हैं। समय आने पर वह लोग भी आएंगे और उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव अभी बच्चे हैं। खेल करने की बात कर रहे थे, खेल उनको हम लोग सिखाएंगे।आपकी जानकारी के लिए बता दें की विधानसभा में इस ताजा स्थिति से एक पखवाड़ा पहले RJD के तीन विधायक उस दिन पार्टी छोड़कर चले गए थे।

अवध बिहारी चौधरी-
जब उनके वरिष्ठ नेता और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी को आत्मविश्वास प्रस्ताव के जरिए हटा दिया गया था और जनता दल के अध्यक्ष नीतीश कुमार की अगुवाई में नई सरकार ने भाजपा के सहयोग से स्वामित्व विश्वास मत हासिल किया था। RJD ने अपने तीनों विधायकों चेतन, आनंद, यादव और नीलम देवी को सदन की सदस्यता से अयोग्य ठहराने की मांग की है। इनमें से किसी ने भी अब तक औपचारिक रूप से पार्टी पर इस्तीफा नहीं दिया है।