
नैनीताल, 20 मई (हि.स.)। ताउते तूफान की वजह से राज्य में पिछले दो दिनों से हो रही बारिश से नैनीताल जनपद मुख्यालय के निकट भवाली में निर्माणाधीन दीवार गिरने से दो लोग घायल हो गए।
यहां भीमताल रोड स्थित नगारी गांव में प्रीति भल्ला पत्नी स्वर्गीय जरनल अमरजीत सिंह भल्ला के घर की निर्माणाधीन सुरक्षा दीवार टूटकर गिर गई। इस दौरान प्रीति ने बाथरूम में जाकर अपनी जान बचाई, लेकिन वहां भी मलबा आने से वह तथा एक अन्य व्यक्ति दब गए। उन्हें काफी चोटें भी आईं। सुबह स्थानीय लोगों ने दोनों को मलबे से निकाल कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवाली भेजा।
बताया गया है कि पति की कुछ वर्ष पूर्व मृत्यु के बाद से प्रीति अपने भाई के घर में रहती हैं। यहीं यह हादसा हुआ।