Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

बलू लदे ट्रैक्टर की ट्राली पलटने से तीन मजदूर की दबकर मौत

69
Tour And Travels

पटना, 15 अप्रैल (हि.स.)।राजधानी पटना से सटे पालीगंज में गुरुवार की सुबह टैक्टर की ट्रॉली पलटने से तीन मजदूरों की मौत हो गई। यह घटना पालीगंज के किंजर मुख्यपथ पर गुल्ली टॉड साइफन के पास की है।
मामले की सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है। पुलिस ने बताया कि बालू से लदी एक ट्रॉली गड्ढे में जा गिरी। जिससे उसमें सवार तीन मजदूर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पालीगंज के किंजर मुख्यपथ पर गुल्ली टॉड साइफन के पास निर्माणधीन पेट्रोल पम्प के गड्ढे में मिट्टी भराई का कार्य चल रहा था। सभी मजदूर ट्राली पर सो गए थे। पम्प पर पहुचंते ही चालक ने गढ्ढे में रेत डंप करना शुरू किया। इस दौरान तीनो युवकों को उतरने को कहा, लेकिन वे नहीं उतरे। ट्रैक्टर को पीछे साइड करने के दौरान ट्राली पर सो रहे तीनों युवक समेत (ट्राली) भी गढ्ढे में गिर गया। ऊपर से बालू गिर जाने के कारण वे नीचे दब गए। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान अंकुरी गांव निवासी दीपक कुमार, नवनीत कुमार एवं सुबोध कुमार के रुप में हुई है।