Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार पर बड़ा निशाना साधते हुए कहा- झारखंड में पेयजल स्वच्छता घोटाला उजागर

32
Tour And Travels

रांची
झारखंड में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार पर बड़ा निशाना साधते हुए कहा कि चारा घोटाला के तर्ज पर झारखंड में पेयजल स्वच्छता घोटाला का मामला उजागर हुआ है।

चारा घोटाला के तर्ज पर झारखंड में पेयजल स्वच्छता घोटाला का मामला उजागर हुआ है
मरांडी ने कहा कि हेमंत सोरेन के पहले कार्यकाल के दौरान पेयजल एवं स्वच्छता विभाग में वर्ष 2019 से 2024 के बीच 160 करोड़ की लागत से किए गए कार्यों में भारी वित्तीय अनियमितताओं का खुलासा हुआ है। उन्होंने कहा कि ऑडिट रिपोर्ट से यह स्पष्ट है कि पेयजल एवं स्वच्छता विभाग में भी चारा घोटाले की तरह विभिन्न कोषागार से अवैध निकासी को अंजाम दिया गया है।

मरांडी ने कहा कि राज्य सरकार इस पूरे मामले की निष्पक्ष और उच्च स्तरीय जांच कराए, ताकि दोषियों को सजा दिलाई जा सके और जनता के पैसों से की गई यह लूट रोकी जा सके।