Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

असिमी गोइता माली के अंतरिम राष्ट्रपति घोषित

87
Tour And Travels

बमाको, 29 मई (हि.स.)। माली की संवैधानिक अदालत ने शुक्रवार को कर्नल असिमी गोइता को देश का अंतरिम राष्ट्रपति घोषित किया है। शुक्रवार शाम को जारी किए गए आधिकारिक आदेश (डेक्री) के अनुसार माली की संवैधानिक अदालत के आदेश के मुताबिक बाह एन दाव के इस्तीफे के बाद अंतरिम उपराष्ट्रपति को अंतरिम राष्ट्रपति के रूप में चुना गया है।

माली के संविधान के अनुसार किसी भी कारण से गणतंत्र के राष्ट्रपति पद के रिक्त होने की स्थिति में, राष्ट्रपति के कार्यों का प्रयोग नेशनल असेंबली के अध्यक्ष द्वारा किया जाना चाहिए। संवैधानिक अदालत के अनुसार वर्तमान में सरकार भंग कर दी गई है और ऐसी स्थिति में ट्रंसिशन चार्टर के अनुसार उपराष्ट्रपति को राष्ट्रपति घोषित कर दिया जाना चाहिए।

उल्लेखनीय है कि अपने इस्तीफे में बाह एन डॉ ने कहा है कि वह उन्हें सहयोग देने के लिए वह माली के लोगों को धन्यवाद करते हैं और अपने सभी कार्यों को छोड़ने का निर्णय उन्होंने कानूनों के अनुसार लिया है। इससे पहले सेना ने राष्‍ट्रपति बाह एन दाव तथा प्रधानमंत्री मोक्‍टार ओआने को सेना के काती मुख्यालय में ले गए। अंतरराष्ट्रीय समुदाय के दबाव के बाद 27 मई को इन्हें रिहा कर दिया गया था।