Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

असीम गोयल ने एक साथ 98 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया, परियोजनाओं में 65 करोड़ रुपये की लागत

26
Tour And Travels

अंबाला
अंबाला के इतिहास में आज एक ऐतिहासिक क्षण दर्ज हुआ, जब पूर्व मंत्री असीम गोयल ने एक साथ 98 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। इन परियोजनाओं पर लगभग 65 करोड़ रुपये की लागत आएगी और शहर के हर वार्ड में विकास की रफ्तार को पंख लगेंगे। असीम गोयल ने मुख्यमंत्री नायब सैनी को मुस्कान मैन का भी नाम दिया। बता दें कि आज ही पूर्व मंत्री असीम गोयल ने विभिन्न गांवों में 3 करोड़ रुपये के विकास कार्यों के उद्घाटन और शिलान्यास किए।

बता दें कि आज हुए इस बड़े आयोजन में अंबाला शहर के हर वार्ड को महत्वपूर्ण विकास कार्यों की सौगात मिली है। इन कार्यों में सड़कों का निर्माण, जल निकासी व्यवस्था, स्ट्रीट लाइटिंग और बस क्यू शेल्टर जैसे कई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट शामिल हैं। इस ऐतिहासिक मौके पर मेयर शैलजा सचदेवा, सीनियर डिप्टी मेयर मीना ढींगरा, डिप्टी मेयर राजेश मेहता और भाजपा के सभी पार्षद भी मौजूद रहे। पूर्व मंत्री असीम गोयल ने इस अवसर पर कहा कि यह सिर्फ एक शुरुआत है और भविष्य में अंबाला के चहुंमुखी विकास के लिए और भी बड़े कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने जनता को आश्वस्त किया कि शहर को एक आदर्श नगर बनाने के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इस मौके पर असीम गोयल ने कहा कि मुस्कान मैन मुख्यमंत्री नायब सैनी ने पूरे हरियाणा का वातावरण बदल दिया है। उन्होंने बताया कि ये सभी कार्य उन्होंने अपने मंत्री रहते हुए पास करवाए थे और आज शहर के लिए बेहद महत्वपूर्ण दिन है। उन्होंने कहा कि अंबाला में विकास की बहार यूं ही चलती रहेगी। गोयल ने बताया कि सिर्फ शहर ही नहीं गांव भी विकास के पथ पर तेजी के साथ आगे बढ़ रहे हैं। आज शहर के साथ ही 5 गांवों में लगभग 3 करोड़ रुपये के विकास कार्यों के उद्घाटन और शिलान्यास हुए हैं।

वहीं राहुल गांधी द्वारा भाजपा पर तानाशाही के आरोप लगाए जाने पर भी पूर्व मंत्री असीम गोयल ने प्रतिक्रिया दी। असीम गोयल ने राहुल गांधी को आड़े हाथों में लेते हुए कहा कि राहुल गांधी अपने नाना और दादी के कार्यकाल को भूल गये हैं। इन्हें संविधान का बिल्कुल भी ज्ञान नहीं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी कुछ भी कहने से पहले अपने नाना और दादी के कार्यकाल को पढ़ लें। उनका ज्ञान वर्धन हो जाएगा।