Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

जब तक जिंदा हूं, मुफ्त बिजली योजना को बंद करने की साजिश सफल नहीं होने दूंगा: अरविंद केजरीवाल

116
Tour And Travels

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उनकी सरकार की मुफ्त बिजली योजना को रोकने के लिए साजिश रची जा रही है लेकिन वह इसे किसी भी कीमत पर सफल नहीं होने देंगे. पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने दावा किया कि दिल्ली की जनता को चौबीस घंटे मुफ्त बिजली भाजपा को असहज करती है. उन्होंने कहा, “साजिश रची जा रही है. वे किसी भी कीमत पर बिजली सब्सिडी बंद करना चाहते हैं, लेकिन जब तक मैं जिंदा हूं, ऐसा नहीं होने दूंगा.”