Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

एसपी ने दो एएसआई को किया निलंबित

52
Tour And Travels

छपरा, 25 मार्च (हि.स.)।पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने अश्लील नृत्य का विडियो वायरल होने के बाद दिघवारा और कोपा थाना में पदस्थापित दो एएसआई को गुरुवार को निलंबित कर दिया।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि वायरल विडियो पहले का है, जिसमें दोनों एएसआई को अश्लील नृत्य करते हुए पाया गया है इस आरोप में प्रथम दृष्टया दोषी पाते हुए दोनों एएसआई को निलंबित कर दिया गया है, जिसमें कोपा थाना के एएसआई सुनील ठाकुर तथा दिघवारा थाना में पदस्थापित एएसआइ बेचन प्रसाद सिंह शामिल हैं। दोनों वीडियो तब का है, जब बेचन प्रसाद सिंह कोपा थाने में पदस्थापित थे। उसी समय दोनों एएसआइ नर्तकियों के साथ नृत्य कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि इस मामले की जांच का आदेश छपरा सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को दिया गया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को इसकी गहन जांच कर तत्काल जांच रिपोर्ट उपलब्ध कराने का आदेश दिया गया है और जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद दोनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। बताते चलें कि शराब पीने तथा वाहनों से अवैध वसूली करने जैसे कृत्य में संलिप्त कई पुलिसकर्मियों पर पहले भी कार्रवाई हो चुकी है।

नए एसपी के रूप में संतोष कुमार ने कार्यभार संभालने के बाद गैर कानूनी कार्यों में संलिप्त पुलिसकर्मियों पर लगातार कार्रवाई कर रहे हैं। इसके पहले मांझी थाना के एक चौकीदार को शराब पीते हुए वीडियो वायरल होने के बाद गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। इसके अलावा डोरीगंज थाना के एक सिपाही की वीडियो ट्रकों से अवैध वसूली करते हुए वायरल होने के बाद गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। पुलिस अधीक्षक करें रुख के कारण गैरकानूनी कार्यो में संलिप्त पुलिसकर्मियों की बेचैनी बढ़ गई है।