Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

अमित शाह ने कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए कहा- कुमारी शैलजा और अशोक तंवर जैसे दलित नेताओं का अपमान किया

81
Tour And Travels

चंडीगढ़
केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने सोमवार को कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए इसे दलित विरोधी पार्टी बताया है और कहा है कि इसने कुमारी शैलजा और अशोक तंवर जैसे दलित नेताओं का अपमान किया है। अमित शाह ने आरक्षण पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की टिप्पणी पर भी निशाना साधा और कहा है कि अगर कोई आरक्षण की रक्षा कर सकता है तो वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। अमित शाह हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए टोहाना में एक चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे। हरियाणा में 5 अक्टूबर को चुनाव होने हैं।

अमित शाह ने अपने भाषण के दौरान कहा, "कांग्रेस पार्टी दलित विरोधी पार्टी है। कांग्रेस ने हमेशा दलित नेताओं का अपमान किया है, चाहे वह अशोक तंवर हों या बहन कुमारी शैलजा। कांग्रेस ने सभी का अपमान किया है।" केंद्रीय गृह मंत्री ने आगे कहा, "जब कांग्रेस की सरकारें थीं दिल्ली के दामाद को खुश करने के लिए हरियाणा किसानों की भूमि कौड़ी के मोल बिकी। हुड्डा साहब की सरकार में, डीलरों का बहुत दबदबा था, दामाद का दबदबा था और भ्रष्टाचारियों का दबदबा था। भाजपा ने डीलर और दामाद की सरकार को खत्म कर दिया है।

केंद्रीय मंत्री ने इस दौरान राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने राहुल गांधी के अमेरिका में दिए बयान पर कहा, "पूरा देश सिख गुरुओं पर नाज करता है। हर घर में नानक देव महाराज की तस्वीर लगी है और ये राहुल बाबा कहते हैं कि सिखों को भारत में पगड़ी पहनने की स्वतंत्रता नहीं है, सिखों को भारत में कड़ा पहनने की स्वतंत्रता नहीं है, गुरुद्वारा जाने की इजाजत नहीं है। राहुल बाबा, आप किस भारत की बात कर रहे हैं। यहां हम सब शान से पगड़ी बांधकर गुरुग्रंथ साहब के सामने मत्था टेकते हैं।”

अमित शाह ने आगे कहा, “सिख पंथ का अपमान करने का आपका इतिहास रहा है। दिल्ली के दंगों में आपकी सरकार के दौरान सड़कों पर हजारों सिखों का कत्ल-ए आम-हुआ। यहां तक ​​कि बच्चों और माताओं को भी नहीं बख्शा गया। राहुल बाबा, अगर आप कुछ करना चाहते हैं, तो पगड़ी पहनें, गुरुद्वारा जाएं और हमारे सिख भाइयों से माफ़ी मांगें।"