Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

तनाव के बीच चंडीगढ़ प्रशासन ने स्कूलों में दिया मॉक ड्रिल का आदेश, कुछ ही समय में सभी स्कूल खाली

16
Tour And Travels

चंडीगढ़
पाकिस्तान से चल रहे तनावपूर्ण हालात के बीच पूरे देश के कई शहरों में मॉक ड्रिल की गई। चंडीगढ़ प्रशासन ने आज अचानक स्कूल के लिए मॉक ड्रिल की घोषणा की, कुछ ही समय में सभी स्कूल खाली हो गए। मॉकड्रिल से पहले परिजनों को मोबाइल एप पर ये मैसेज दिया।  

प्रिय अभिभावकों आपको सूचित किया जाता है कि चंडीगढ़ प्रशासन आपातकालीन स्थितियों के लिए तैयार रहने के लिए मॉक ड्रिल कर रहा है। इसके कारण आज स्कूल जल्दी खाली हो जाएगा। स्कूल बसें तदनुसार रवाना होंगी। हम सभी अभिभावकों से अनुरोध करते हैं कि कृपया अपने बच्चों को तुरंत ले जाएं।

बता दें कि बीते दिन मॉक ड्रिल में पहलगाम में हुए आतंकी हमले और भारत-पाकिस्तान सीमा पर बढ़ते तनाव के मद्देनज़र इस अभ्यास का आयोजन किया गया। युद्ध जैसी स्थिति में घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाने, प्राथमिक उपचार देने और राहत कार्यों की समीक्षा इस अभ्यास का मुख्य उद्देश्य रहा। आगरा के नागरिकों को इस मॉकड्रिल के माध्यम से आपदा की स्थिति में व्यवहार और प्राथमिक कदमों की जानकारी दी गई। विभिन्न एजेंसियों की समन्वय क्षमता की भी जांच की गई। इस अभ्यास में जिला प्रशासन, पुलिस विभाग, स्वास्थ्य विभाग, सिविल डिफेंस और फायर बिग्रेड के अधिकारियों ने सक्रिय भागीदारी की। अधिकार पर मौजूद रहे और आपदा प्रबंधन की व्यवस्था का जायज़ा लिया। इस तरह की मॉकड्रिल न केवल प्रशासन की तैयारियों को परखती है, बल्कि आम नागरिकों को भी आपदा की स्थिति में सही कदम उठाने के लिए तैयार करती है।