Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

अल्वारेज के गोल से एटलेटिको मैड्रिड ने सेल्टा विगो को 1-0 से हराया

42
Tour And Travels

मैड्रिड
जूलियन अल्वारेज के आखिरी क्षणों में किये गये गोल से एटलेटिको मैड्रिड ने स्पेन की शीर्ष घरेलू फुटबॉल टूर्नामेंट लालीगा में  गुरुवार को यहां सेल्टा विगो को 1-0 से हराया। अल्वारेज ने मैच का इकलौता गोल 90वें मिनट में किया। उन्होंने एंटोइन ग्रीजमैन के पास को गोल पोस्ट में डाल कर टीम की जीत पक्की की।

विलारीयाल ने एक गोल से पिछड़ने के बाद  अयोजे पेरेज के दो गोल की मदद से एस्पेनयॉल को 2-1 से शिकस्त दी। परेज मौजूदा सत्र में सात मैचों में छह गोल कर चुके हैं। तालिका में आखिरी स्थान पर काबिज लास पाल्मास को अब भी सत्र की पहली जीत का इंतजार है। टीम ने रीयाल बेटिस  के खिलाफ 1-1 से बराबरी का मुकाबला खेला।