Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

रोहतास में हिन्दू महिला के निधन के बाद मुस्लिम रीति रिवाज से उसका अंतिम संस्कार

28
Tour And Travels

रोहतास

बिहार के रोहतास जिले से एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है, जहां पर एक हिन्दू महिला के निधन के बाद उसके परिजनों ने मुस्लिम रीति रिवाज से उसका अंतिम संस्कार किया। दरअसल, महिला की आखिरी इच्छा थी कि मरने के बाद उनका अंतिम संस्कार मुस्लिम रीति रिवाज के अनुसार किया जाए।

जानकारी के मुताबिक, मामला जिले के डेहरी अनुमंडल क्षेत्र के मणिनगर का है। बताया जा रहा है कि मणिनगर की रहने वाली संगीता देवी (58 वर्षीय) को कब्रिस्तान  में दफनाया गया है। परिजनों के अनुसार, परिवार के सभी लोग हिंदू धर्म के मान्यता के अनुसार पूजा पाठ करते हैं, लेकिन संगीता देवी मुस्लिम धर्म से काफी प्रेरित थी। वह रोजा-इफ्तार और नमाज पढ़ती थी। संगीता देवी की आखिरी इच्छा थी कि मृत्यु के बाद उसे मुस्लिम रीति रिवाज के साथ कब्रिस्तान में दफनाया जाए। वहीं, संगीता देवी का निधन हुआ तो परिजनों ने उनकी इच्छा का ख्याल रखते हुए पास की मस्जिद के इमाम से बात की। इसके बाद महिला के शव को मस्जिद ले जाकर पूरे मुस्लिम रीति रिवाज से जनाजे की नमाज अदा की गई।

बता दें कि जब जनाजा निकला तो मुस्लिम समुदाय के लोग इस अंतिम यात्रा में शामिल हुए और जनाजे को कंधा दिया। उसे पास के कब्रिस्तान में ले गए। इसके बाद महिला को मुस्लिम रीति रिवाज से कब्रिस्तान में दफनाया गया।