Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

पंजाब के बाद अब हरियाणा में अवैध निर्माण पर चलेगा बुलडोजर, लोगों में मचा हड़कंप

42
Tour And Travels

गुरुग्राम
हरियाणा के गुरुग्राम में अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलने वाला है। गुरुग्राम मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी की इंफोर्समेंट विंग ने शहर के 3 स्थानों का निरीक्षण किया है। टीम ने पाया कि इन स्थानों पर अवैध कब्जा किया गया है। इसके बाद अतिक्रमणकारियों को खुद कब्जा हटाने के निर्देश दिए हैं। नियमों का पालन नहीं किया गया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बताया जा रहा है कि सबसे पहले जीएमडीए की टीम ने एसपीआर की ग्रीन बेल्ट का निरीक्षण किया, जहां लोगों ने अस्थाई और स्थाई कब्जे कर रखे थे। कार्रवाई के दौरान लगभग 60 एकड़ भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। हालांकि बाद में कुछ लोगों ने फिर से खोखे आदि लगा लिए। इसके बाद टीम ने वजीराबाद चौक का निरीक्षण किया, जहां बंजारों और झुग्गीवासियों ने अपना डेरा जमा रखा था। उन्हें 48 घंटे के भीतर जगह खाली करने के निर्देश दिए गए हैं। सिकंदरपुर मेट्रो स्टेशन के पास दो स्थानों का निरीक्षण किया गया। डीटीपीटी द्वारा 48 घंटे में फुटपाथ खाली कराने के आदेश दिए गए।