Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

पेट्रोल पंप पर बदमाशों से विवाद के बाद जवानों को बेरहमी से पीटा, पुलिस ने तेज की तलाश

42
Tour And Travels

रायपुर

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बदमाशों के हौसले इस कदर बुलंद हैं, उनमें पुलिस और कानून का बिल्‍कुल भी खौफ नहीं है। ताजा मामला चिचा चौक से सामने आया है, जहां पेट्रोल पंप पर तेल भरवाने के दौरान हुए विवाद के बाद चार से पांच बदमाशों ने बटालियन के जवानों पर हमला कर दिया। घटना के बाद बदलाश मौके से फरार हो गए। पुलिस जवानों से मारपीट करने वाले बदमाशों के खिलाफ अपराध दर्ज कर उनकी तलाश में जुट गई है।

दरअसल, यह घटना मंदिर हसौद थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार पेट्रोल पंप पर तेल भरवाने के दौरान कुछ बदमाशों और जवानों के बीच विवाद हो गया। विवाद के बाद बदमाशों ने जवानों पर हमला कर दिया और उनकी बेरहमी से पिटाई की। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचे, लेकिन बदमाश घटनास्थल से फरार हो गए।

इस घटना के बाद पुलिस ने फरार बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस की टीम जगह-जगह छापेमारी कर रही है और सीसीटीवी फुटेज की मदद से बदमाशों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।