
पटना,22 जून।23 जून को बिहार में बीजेपी विरोधी दलों की बैठक होने वाली है. बिहार की राजधानी पटना में केंद्र की सत्ता से बीजेपी को बेदखल करने के लिए 17 पार्टियां एक साथ एक मंच पर आ रही है. इधर बीजेपी ने नीतीश कुमार के महागठबंधन में सेंधमारी की है और जीतनराम मांझी को अपने पाले में कर लिया. बुधवार को जीतनराम मांझी ने बीजेपी नेता और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की. शाह से मुलाकात के बाद मांझी ने NDA के साथ जाने का ऐलान किया है.