Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

अदाणी ग्रुप की एएमजी मीडिया नेटवर्क्स लिमिटेड ने इस न्यूज एजेंसी में खरीदी 50.50% हिस्सेदारी!

105
Tour And Travels

नई दिल्ली, 16दिसंबर। अदाणी ग्रुप के स्वामित्व वाली एएमजी मीडिया नेटवर्क्स लिमिटेड ने न्यूज एजेंसी IANS इंडिया प्राइवेट लिमिटेड में बहुमत हिस्सेदारी हासिल कर ली है. कंपनी ने एक एक्सचेंज फाइलिंग में यह जानकारी दी है. कंपनी ने फाइलिंग में कहा कि AMG मीडिया नेटवर्क्स ने न्यूज एजेंसी IANS में 50.50% हिस्सेदारी खरीदी है.एक्सचेंज फाइलिंग में दी गई जानकारी के अनुसार, AMG मीडिया नेटवर्क्स और IANS के बीच यह डील 5.10 लाख रुपये में पूरी हुई है.

इस अधिग्रहण समझौते के तहत, IANS के बोर्ड ने 15 दिसंबर 2023 को इस डील से संबंधित शेयरों के ट्रांसफर की मंजूरी दी. इस अधिग्रहण के साथ ही IANS अब अदाणी मीडिया नेटवर्क लिमि‍टेड (AMNL) की सब्सिड्यरी कंपनी होगी. फाइलिंग में कहा गया, ‘आईएएनएस का सभी परिचालन और प्रबंधन नियंत्रण एएमएनएल के पास होगा. एएमएनएल के पास आईएएनएस के सभी निदेशकों को नियुक्त करने का अधिकार भी होगा.’

शेयर बाजार को दी जानकारी के मुताबिक, ‘एएमएनएल ने आईएएनएस और आईएएनएस के एक शेयरधारक संदीप बामजई के साथ आईएएनएस के संबंध में एक शेयरधारक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं.’ वित्त वर्ष 2022-23 में आईएएनएस की आमदनी 11.86 करोड़ रुपये थी.