Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

निजी स्कूल बस और ट्रक की आपस में टक्कर से हुआ हादसा, महिला कंडक्टर की मौत

27
Tour And Travels

महू
राऊ-खलघाट फोरलेन पर शनिवार को एक निजी स्कूल बस और ट्रक की आपस में टक्कर हो गई। टक्कर के कारण बस की महिला बस कंडक्टर गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

ट्रक में मारी टक्कर
जानकारी के अनुसार घटना शनिवार दोपहर को हुई। जेसन एकेडमी स्कूल की बस नंबर 6 राऊ-खलघाट फोर लेन से पीथमपुर की ओर जा रही थी। बस के आगे ट्रक चल रहा था। ट्रक के ब्रेक मारने पर बस पीछे से ट्रक में घुस गई। घटना होते ही शोर मचने लगा।

महिला बस कंडक्टर की मौत
हादसे में महिला बस कंडक्टर राखी विश्वकर्मा गंभीर रूप से घायल हो गई। कुछ बच्चों को मामूली चोट आई है। बस बच्चों को घर छोड़ने जा रही थी। घायल महिला राखी को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।