Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, कार की टक्कर से 5 की मौत

206
Tour And Travels

मुंबई, 18नवंबर। महाराष्ट्र में शुक्रवार सुबह बड़ा हादसे होने से पांच लोगों की मौत हो गई जबकि चीन लोग गंभीर रुप से घायल हो गए. प्राप्त जानकारी के अनुसार खोपोली इलाके में मुंबई-पुणे एक्सप्रेस पर एक कार ने दूसरे वाहन को टक्कर मार दी. इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई तो तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, अधिकारियों ने बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए. हादसे से चार लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया तो एक की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई. घायल व्यक्तियों को MGM अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

बताया जा रहा है कि रायगढ़ जिले में खोपोली के पास मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर एक कार ने पीछे से एक ट्रक को टक्कर मार दी। इसमें पांच लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि दुर्घटना गुरुवार आधी रात के करीब ढेकू गांव के पास हुई। कार पुणे से मुंबई जा रही थी। जब उसने 12 बजे के आसपास ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी। कार में नौ लोग सवार थे। चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया।

खोपोली थाने के एक अधिकारी ने कहा कि सभी मृतक पुरुष थे, जबकि चार घायलों में एक महिला है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि कार के चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिसके कारण वाहन ट्रक से टकरा गया। पुलिस ने बताया कि चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।