Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

कयाकिंग कैनोइंग की जूनियर कैटागरी में भिण्ड के अभिषेक ने देश का परचम लहराते हुए कांस्य पदक अर्जित किया

25
Tour And Travels

भिंड
 अजरबैजान की राजधानी बाकू में चल रही कयाकिंग कैनोइंग की जूनियर कैटागरी में भिण्ड के अभिषेक आर्या ने देश का परचम लहराते हुए कांस्य पदक अर्जित किया है। विश्व चैंपियनशिप में 22 देशों के खिलाडि़यों ने भाग लिया था। किशोरी बोट क्लब संरक्षक एवं कयाकिंग कैनोइंग संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष राधेगोपाल यादव ने बताया जूनियर वर्ग में अपने साथी खिलाड़ी सचिन के साथ मिलकर अभिषेक ने प्रारंभ से ही अपने वोट को पीछे नहीं होने दिया।

 अभिषेक और साथी के संयुक्त प्रयास से मध्यप्रदेश टीम का हिस्सा रहे यह दोनों खिलाडि़यों ने बेहतरीन प्रदर्शन करके भारत के लिए कांस्य पदक हासिल किया है।

रविवार को लौटेंगे भोपाल
वर्तमान में अभिषेक आर्या, भोपाल वॉटर स्पोर्ट्स अकादमी के डे बोर्डिंग खिलाड़ी हैं। अभिषेक की सफलता में उनके मुख्य कोच कैप्टन पीके बरोही का विशेष योगदान रहा है। अभिषेक रविवार को भोपाल लौटेंगे। खेल प्रशिक्षक यादव ने बताया विश्व भर के देशों से आए खिलाडि़यों ने भाग लिया। अभिषेक ने के-2 की 1000 मीटर रेस में वोट चलाते हुए तीसरा स्थान प्राप्त कर पूरे देश का नाम रोशन किया है।